मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ रुपए से ज्यादा की अनुदान मांगें पारित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ रुपए से ज्यादा की अनुदान मांगें पारित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ रुपए से ज्यादा की अनुदान मांगें पारित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 8, 2021 3:12 pm IST

रायपुर, 08 मार्च 2021। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लिए 11,108 करोड़ 18 लाख 99 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित की गई। इस राशि में से सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 318 करोड़ 42 लाख 40 हजार, सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 426 करोड़ 24 लाख 66 हजार, वित्त विभाग से संबंधित व्यय के लिए 6724 करोड़ 91 लाख 42 हजार, जिला परियोजनाओं से संबंधित व्यय के लिए 104 करोड़ 65 लाख रुपए की अनुदान मांगें पारित की गईं हैं।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश ने महिलाओं को दी मुफ्त में क्रिकेट मैच देखने की सौगात, महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने की स्टेडियम तक बसों से आने-जाने फ्री सुविधा

इनके अलावा ऊर्जा विभाग से संबंधित व्यय के लिए 2569 करोड़ 48 लाख 31 हजार, खनिज साधन विभाग से संबंधित व्यय के लिए 486 करोड़ 64 लाख 93 हजार, जनसम्पर्क विभाग से संबंधित व्यय के लिए 234 करोड़ 23 लाख 20 हजार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के लिए 185 करोड़ 11 लाख 26 हजार और विमानन विभाग के लिए 58 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित की गई।

ये भी पढ़ें: Women’s Day 2021: सीएम भूपेश बघेल ने नन्हे बच्चों क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com