देव मुरारी बापू ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, कंप्यूटर बाबा पर नर्मदा संरक्षण के नाम पर उगाही का आरोप

देव मुरारी बापू ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, कंप्यूटर बाबा पर नर्मदा संरक्षण के नाम पर उगाही का आरोप

देव मुरारी बापू ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, कंप्यूटर बाबा पर नर्मदा संरक्षण के नाम पर उगाही का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 14, 2019 8:03 am IST

भोपाल। देव मुरारी बापू ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा फिर से खोल दिया है। इसी के साथ ही देव मुरारी बापू ने कंप्यूटर बाबा को दलाल बताया है। उन्होने कहा कि BJP सरकार में कंप्यूटर बाबा की दलाली नहीं चली थी। देवमुरारी बापू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नर्मदा संरक्षण के नाम पर उगाही कंप्यूटर बाबा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने कहा कि वे झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें — जोगी ने कांग्रेस सांसद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, उपचुनाव के पहले आरोप-प्रत्यारोप हुआ तेज

बता दें कि इसके पहले भी देव मुरारी बापू ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट ​किया था। देव मुरारी बापू ने कांग्रेस से मंत्री पद की मांग भी की थी, और इसके लिए आंदेालन भी किया था। लेकिन अभी तक उन्हे आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला।

यह भी पढ़ें — घंटों उत्पात मचाने के बाद युवक ने पानी​ की टंकी से लगा दी छलांग, छल…

कुछ दिन पहले देव मुरार बापू ने कहा था कि कंप्यूटर बाबा पढ़ा लिखा नहीं है। अगर वो कंप्यूटर है तो मैं हैकर हूं। कंप्यूटर बाबा होश में रहे नहीं तो जूतों से पीट-पीटकर कंप्यूटर बाबा को होश में ला दूंगा। मैं अशोकनगर का रहने वाला हूं, जबकि कंप्यूटर बाबा जबलपुर का रहने वाला है। इस दौरान उन्होंने कंम्प्यूटर बाबा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कंप्यूटर बाबा इंदौर में करोड़ों की जमीन हड़प कर सरकार को मूर्ख बनाने का ठेका लिया है।

यह भी पढ़ें —सिमी आतंकी को NIA कोर्ट में किया गया पेश, न्यायालय ने भेजा 24 अक्…

<iframe width=”1071″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/tBUbwi7Jmu0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com