रीवा में डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमण का शिकार, डॉक्टर से मिलने वालों की तलाश में जुटा प्रशासन

रीवा में डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमण का शिकार, डॉक्टर से मिलने वालों की तलाश में जुटा प्रशासन

रीवा में डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमण का शिकार, डॉक्टर से मिलने वालों की तलाश में जुटा प्रशासन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 25, 2020 1:48 pm IST

रीवा। कोरोना के खिलाफ युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अब ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के रीवा से आया है जहां एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये डॉक्टर कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गए थे।

ये भी पढ़ें:सैलून गए तो खैर नहीं, नाई ने कर दी ऐसी गलती गांव के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जानें पूरा मामला

दिल्ली पहुंचने पर ही डॉक्टर की कोरोना की जांच की गई, जांच में डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। फिलहाल दिल्ली में ही डॉक्टर का इलाज चल रहा है। बता दें कि डॉक्टर 13 अप्रैल को दिल्ली से रीवा लौटे थे। वहीं 4 दिन पहले ही रीवा से दिल्ली उपचार कराने गए हैं। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोगों की तलाश में प्रशासन जुट गया है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन में छत्तीसग़ढ़ के लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा रो…

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 1945 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें सें 281 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 99 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com