उत्तर प्रदेश के शामली में बुजुर्ग की हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली में बुजुर्ग की हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली में बुजुर्ग की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 20, 2020 1:43 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में कुछ हमलावरों ने 60 वर्षीय व्यक्ति की उनके घर में धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान जसवीर के तौर पर की गई है।

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि घटना के वक्त पीड़ित घर पर अकेला था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

मानसी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में