बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 12, 2020 12:08 pm IST

बलिया (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) जिले में हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्दी थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे 70 वर्षीया महिला के घर में अकेले होने का लाभ उठाकर इंद्रजीत नट नामक व्यक्ति घुस गया तथा उसने बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। आरोपी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह महिला के पड़ोस में एक घर में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि महिला के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में