निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में कांग्रेस नेताओं के नाम, दिग्विजय सिंह ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- मेरे खिलाफ कार्रवाई होती है तो…

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में कांग्रेस नेताओं के नाम, दिग्विजय सिंह ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- मेरे खिलाफ कार्रवाई होती है तो...

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में कांग्रेस नेताओं के नाम, दिग्विजय सिंह ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- मेरे खिलाफ कार्रवाई होती है तो…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: December 19, 2020 8:24 am IST

भोपाल। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में कांग्रेस नेता और अधिकारियों के नाम सामने आने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजसिंह ने कहा है कि 2013 में एक मामला सामने आया था… जिसमें एक अधिकारी ने लेन-देन किया था, उसमें मुख्यमंत्रियों के नाम भी सामने आए थे… अब यदि निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती तो उस समय के अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए… मेरे खिलाफ कार्रवाई होती है तो उस समय के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए.।

ये भी पढ़ेंःसंसदीय सचिव विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी, AICC में सचिव और असम के प्रभारी सचिव बनाए गए

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि अभी जिन अधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं… ये वही अधिकारी हैं जो ई-टेंडरिंग घोटाले की जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को जो जांच कराना है करवा लें… लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। कमलनाथ सरकार ई-टेंडरिंग, व्यापमं के साथ अन्य घोटालों की जांच कर रही थी। जांच के बाद बड़े लोगों पर कार्रवाई होने जा रही थी, ये देखते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराई गई थी, बीजेपी के जिम्मेदार नेता ही ये बात कह चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, कहा- चंदखुर…

कमलनाथ सरकार के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काले धन के इस्तेमाल के मामले में पड़े इनकम टैक्स रेड के दस्तावेजों में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। इस मामले में सफाई पेश करने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे एमपी कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। पीसी को दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जीतू पटवारी और अरुण यादव भी मौजूद रहे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com