कर्मचारी-अधिकारियों ने निकाली वादा निभाओ रैली, सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी-अधिकारियों ने निकाली वादा निभाओ रैली, सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी-अधिकारियों ने निकाली वादा निभाओ रैली, सौंपा ज्ञापन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 21, 2018 12:26 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वादा निभाओ रैली में शामिल होने करीब 20 हजार अधिकारी-कर्मचारी रायपुर पहुंचे। न्होंने पहले तो बूढ़ापारा धरना स्थल पर अपनी बातों को रखा, उसके बाद एक रैली में माध्यम से सरकार तक अपनी बाद पहुंचाई।

इस रैली में शासन के अलग-अलग विभागों के वर्ग एक के अधिकारी-कर्मचारी, वर्ग दो और तीन के नियमित, संविदा और अनियमित कर्मचारी थे। रैली धरना स्थल से होते हुए सप्रे शाला तक पहुंची। उसके बाद नायाब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार हम सरकार के समक्ष कोई मांग नहीं सरकार से उनके द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए कह रहे हैं।

यह भी पढ़े : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सहित 4 कांग्रेस विधायक तृणमूल में शामिल

उनका कहना है कि सरकार ने पिछले चुनाव में कर्मचारियेां से अलग-अलग वादा किया था, जिसे पांच साल में पूरा नहीं किया जा सका है। फेडरेशन ने साथ में यह भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस कार्यकाल में वादे पूरे नहीं किए तो आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में