आबकारी मंत्री कोविड-19 के दूसरे परीक्षण में भी संक्रमित पाये गये

आबकारी मंत्री कोविड-19 के दूसरे परीक्षण में भी संक्रमित पाये गये

आबकारी मंत्री कोविड-19 के दूसरे परीक्षण में भी संक्रमित पाये गये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 13, 2020 11:00 am IST

मैनपुरी (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तरप्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोविड-19 के दूसरे परीक्षण में भी संक्रमित पाये गये हैं।

अग्निहोत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि दूसरे कोविड- 19 परीक्षण की रिपोर्ट में भी वह संक्रमित पाये गये हैं। वह अपना इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में करा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ठीक होकर काम पर वापस आ जायेंगे ।

अग्निहोत्री छह अक्टूबर को कोविड- 19 संक्रमित पाये गये थे औैर वह मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती हुये थे ।

भाषा सं. जफर नीरज

नीरज


लेखक के बारे में