घोर अव्यवस्थाएं, शव से आंखें गायब पुलिस कह रही छिपकली या चूहे खा गए !

घोर अव्यवस्थाएं, शव से आंखें गायब पुलिस कह रही छिपकली या चूहे खा गए !

घोर अव्यवस्थाएं, शव से आंखें गायब पुलिस कह रही छिपकली या चूहे खा गए !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 21, 2017 11:08 am IST

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमाराई हुई हैं…इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली ग्वालियर में जहां पोस्टमार्टम के लिए रखे एक शव से एक आंख गायब हो गई…मृतका के पिता ने आरोप लगाया है, कि डॉक्टरों ने उनकी बेटी की आंख निकाली हैं। 

दरअसल सुसराल में परेशान एक नवविवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी…जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जयारोग्य हॉस्पटिल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया…रात होने के कारण रक्षा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका…रक्षा के पिता और पति शव को छोड़कर चले गए…जब वह आज पीएम के लिए पहुंचे तो उनके होश उड़ गए जब शव से 1 आंख गायब मिली।

जब डॉक्टर ने पिता बृजेश पांडे की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने जयारोग्य हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. जेएस सिकरवार से शिकायत की…उधर कंपू थाना पुलिस का कहना है, कि शायद छिपकली या चूहे शव की आंख को खा गए। ये हॉस्पिटल पहले भी आंखें चोरी जाने को लेकर चर्चा में रह चुका है…कुछ दिनों पहले एक सख्श की दान की गई आंखें कचरे के ढेर से मिली थी…लेकिन लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।

 


लेखक के बारे में