महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में पावरलूम इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में पावरलूम इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में पावरलूम इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 13, 2020 8:12 am IST

ठाणे, 13 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पावरलूम इकाई में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें ढेर सारी सामग्रियां और कपड़े जल गए, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कारखाना पावरलूम शहर के कल्याण रोड पर खोखा परिसर में स्थित है।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 6.45 बजे लगी। उसने कारखाने में रखे कपड़ों और अन्य सामग्रियों के पूरे भंडार को नष्ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। सुबह 10 बजे तक आग को काबू में कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर, कारखाने के आसपास स्थित घरों में रहने वाले 40 से 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

पावरलूम कारखाने से निकलने वाले धुएं और आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा कृष्ण शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में