संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, पंखे में शॉर्ट सर्किट बना कारण, स्टॉफ ने पुलिस के साथ मिलकर काबू पाया

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, पंखे में शॉर्ट सर्किट बना कारण, स्टॉफ ने पुलिस के साथ मिलकर काबू पाया

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, पंखे में शॉर्ट सर्किट बना कारण, स्टॉफ ने पुलिस के साथ मिलकर काबू पाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 11, 2018 9:50 am IST

दतिया। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। जनरल बोगी के पंखे में शार्ट सर्किट से ये आग लगी। स्थिति को देखते हुए ग्राम चिरुला के पास रोकी गई ट्रेन को रोका गया और ट्रेन के स्टॉफ ने फायर बिग्रेड पहुंचने के पहले ही स्टाफ चिरुला पुलिस के सहयोग से आग को बुझा लिया।

इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इससे पहले पिछले माह ही यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में आग गई थी, जिसे समय रहते काबू पा लिया गया था। पेंट्री कार कोच के नीचे लगे बेल्ट गरम होने से कोच में आग लगी। पहले बेल्ट से धुआं निकला और फिर अचानक आग की लपटें उठने लगी।

यह भी पढ़ें : पहले चरण की 18 सीटों के लिए मतदान सोमवार को, जानिए कहां किनके बीच है मुकाबला 

आग के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन में भगदड़ की स्थिति बन गई। आग फैलती उससे पहले ही काबू पा लिया गया। इस वजह से ट्रेन लगभग 20 मिनट ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी रही थी।


लेखक के बारे में