कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग ,लाखों के नुकसान का अनुमान
कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग ,लाखों के नुकसान का अनुमान
खरगौन। मप्र के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित औद्योगिक क्षेत्र काटकूट फाटे के पास कबाड़ी गोदाम में सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बड़वाह और सनावद के फायर फाइटरो ने मोके पर पहुँचकर करीब 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखो के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा रहा है।
ये भी पढ़ें –विधायकी करने मैदान पर किन्नर, सियासी पार्टियों को दे रही टक्कर
फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। बडवाह में औद्योगिक क्षेत्र काटकूट फाटे के पास स्थित मालिक हफीज के एक कबाड़े के गोदाम में बुधवार सुबह 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि करीब 5 किमी दूर से दिख रही थी। भीषण आग को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । आग की सूचना मिलते ही तत्काल बडवाह एवं सनावद के फायर फाइटर व पुलिस मौके पर पहुची। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की दीवारो को तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आग पर करीब 4 घंटे की भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुबह 4 से 8 बजे तक आग पर काबू पाने के लिये फायर फाइटर पानी के लिये बडवाह दौड़ते रहे।

Facebook


