फिरोजाबाद जिला अदालत परिसर में धमकी भरा गुमनाम पत्र मिला, बम से उड़ाने की धमकी

फिरोजाबाद जिला अदालत परिसर में धमकी भरा गुमनाम पत्र मिला, बम से उड़ाने की धमकी

फिरोजाबाद जिला अदालत परिसर में धमकी भरा गुमनाम पत्र मिला, बम से उड़ाने की धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 30, 2021 12:00 pm IST

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 30 जून (भाषा) जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक पत्र मटसेना थाना पुलिस को मिला है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. सी. मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम को पत्र मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह की निगरानी में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीमों ने पूरे अदालत परिसर की सघन तलाशी ली, रात को फिर से परिसर की तलाशी ली गई और पूरे रात वहां पुलिस तैनात रही।

बुधवार सुबह अदालत परिसर में कामकाज शुरू होने से पहले ही सभी दरवाजों पर सघन तलाशी की व्यवस्था की गई और फरियादियों तथा वकीलों को सख्त तलाशी के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई।

पुलिस धमकी भरे पत्र को लेकर सभी पहलुओं से गहराई से छानबीन कर रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में