नकली घी के कारखाने में खाद्य विभाग और पुलिस की छापेमारी, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

नकली घी के कारखाने में खाद्य विभाग और पुलिस की छापेमारी, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

नकली घी के कारखाने में खाद्य विभाग और पुलिस की छापेमारी, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 3, 2019 7:39 am IST

खरगोन। प्रशासन की रासुका कार्रवाई के बाद भी मिलावटखोरों के हौसले बुलंद है। मध्यप्रदेश के खरगोन के जैतापुर पुलिस चौकी के माली मोहल्ले में गुजरात के लोग नकली घी का कारखाना चला रहे हैं। नकली घी बनाने की सूचना मिलने के बाद खरगोन SDM अभिषेक गेहलोत ने खाद्य विभाग और पुलिस की टीम लेकर अचानक छापेमारी की कार्रवाई की है (fake ghee in khargone mp)।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में ‘बड़े कदम’ का अंदेशा, स्थानीय राजनीतिक दलों ने बुलाई आपात बैठक

इस कार्रवाई के दौरान तीन घरों पर दबिश देकर नकली बनाने का भंडाफोड़ किया गया है। नकली घी के सैम्पल लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं बताया जा रहा है कि गुजरात के कुछ परिवार वाले भारी मात्रा में नकली घी बना रहे थे। जिसे फेरी लगाकर मोहल्लों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘सुपर- 30’ की तर्ज पर प्रशासनिक अधिकारी गरीब छात्रों की करेंगे मदद, ऐसे 

बता दे कि ये लोग खरगोन के कई इलाकों में किराए के मकान लेकर इस काम को अंजाम दे रहे थे। वहीं सूबे के मुखिया कमलनाथ (MP CM Kamal Nath) ने कहा कि प्रदेश को मिलावट मुक्त राज्य बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि मिलावट से दूर रहने वाले व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मिलावटखोरों के खिलाफ जनता को जागरुक करने के लिए 0755- 2665036 इस नंबर पर फोन करके मिलावट की शिकायत की जा सकती है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.