Sonam Wangchuk New Video: ‘डील करनी होती तो 26 दिन भूखा नहीं रहता’, आलोचकों पर भड़के सोनम वांगचुक, वीडियो जारी कर कही ये बात

Sonam Wangchuk New Video: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात एक नया वीडियो जारी कर आलोचकों पर निशाना साधा है।

Sonam Wangchuk New Video: ‘डील करनी होती तो 26 दिन भूखा नहीं रहता’, आलोचकों पर भड़के सोनम वांगचुक, वीडियो जारी कर कही ये बात

Sonam Wangchuk New Video/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 25, 2026 / 07:04 am IST
Published Date: July 25, 2026 7:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात एक नया वीडियो जारी किया है।
  • वीडियो में सोनम ने उनके अनशन तोड़ने के बाद उठ रहे सवालों पर आपत्ति जताई है।
  • अनशन तोड़ने के बाद से ही सोनम पर आरोप लग रहे थे कि, उन्होंने सरकार से डील कर ली है।

Sonam Wangchuk New Video: नई दिल्ली: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सोनम ने उनके अनशन तोड़ने के बाद उठ रहे सवालों पर आपत्ति जताई है। असल में सोनम वांगचुक ने बीते गुरुवार आधी रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ा था।

अनशन के बाद भी ईमानदारी साबित करनी होगी: सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद से ही उनपर आरोप लग रहे थे कि, उन्होंने सरकार से डील कर ली है। (Sonam Wangchuk New Video) लगातार उठ रहे इन सवालों को लेकर सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताया है। सोनम ने अपने बयान में कहा कि, 26 दिन के अनशन के बाद भी ईमानदारी साबित करनी होगी?’

सोनम वांगचुक ने कहा, “छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद, 11 किलो वज़न कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलचिलाती धूप में ये सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्या डील हुई?. मैं किसी को दोष नहीं दूंगा क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुज़रा हूँ, मेरा परिवार पिछले एक-दो हफ़्ते में किन हालात से गुज़रा है… इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनका बैकग्राउंड ज़रूर देखें। क्या उन्हें कोई नाराज़गी है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं जिसे दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नाराज़गी है, या वे कोई न्यूट्रल इंसान हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो उनकी बात ज़रूर सुनें। मैं उनके जवाब देने की कोशिश करूंगा…”

सोनम वांगचुक की पत्नी ने कही ये बात

Sonam Wangchuk New Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनम वांगचुक की 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद कुछ लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं तो कई लोग ऐसे भी है जो उनपर निशाना साध रहे हैं। इसको लेकर कुछ देर पहले उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लोगों को अपने राजनीतिक आकलन पर कुछ समय के लिए विराम लगाना चाहिए और यह भी याद रखना चाहिए कि वांगचुक ने इस आंदोलन के लिए पर्सनल तौर पर कितनी बड़ी कीमत चुकाई है।’

सोनम वांगचुक का 11 किलों वजन हुआ कम: गीतांजलि आंग्मो

गीतांजलि आंग्मो ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि ‘लंबे समय तक हंगर स्ट्राइक पर रहने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन 11 किलो कम हो गया है। फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।’

उन्होंने लिखा, ‘सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले 26 दिनों तक खुद से बड़े किसी उद्देश्य के लिए भूखे रहने के मायने समझने चाहिए।’ (Sonam Wangchuk New Video) उन्होंने आगे कहा, ‘वह आज ICU में हैं. उनका 11 किलो वजन कम हो गया है, जिसमें मसल्स मास भी शामिल है, क्योंकि उन्होंने आराम के बजाय त्याग को चुना। हम कम से कम एक दिन तो उनके प्रति सहानुभूति दिखा सकते हैं, इससे पहले कि हम उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक आकलन का बोझ डालें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.