आरंग: किसानों के नाम पर 30-30 लाख रुपए फायनेंस कराकर ढ़ाई करोड़ हजम
आरंग: किसानों के नाम पर 30-30 लाख रुपए फायनेंस कराकर ढ़ाई करोड़ हजम
आरंग पुलिस ने किसानों के नाम पर बैंक से तीस-तीस लाख रुपए फायनेंस कराकर. ढाई करोड़ हज़म करने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरंग पुलिस ने गोविंदपुरा भोपाल के बायोटेक एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, मैनेजर, 2 एजेंट सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये मामला साल 2014 -15 का है ।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ से ज्यादा लोन लेने वालों पर रिजर्व बैंक का रडार

ये भी पढ़ें- नक्सली हमले में 7 गोली खाने वाले जवान की मदद करेगी मप्र सरकार
आरंग और महासमुंद इलाके के 8 किसानों ने ज़िला उपभोक्ता फोरम में केस खारिज होने के बाद रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने शिकायत सही मिलने पर आरंग पुलिस को जुर्म दर्ज करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें- बस्तर: कोरापुट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मारे गए 3 माओवादी
पुलिस के मुताबिक कोर्ट ने जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


