अयोध्या मंदिर थीम पर बना गणेश पंडाल ,दूसरे प्रदेश से भी देखने आ रहे लोग
अयोध्या मंदिर थीम पर बना गणेश पंडाल ,दूसरे प्रदेश से भी देखने आ रहे लोग
बड़वानी जिले के सेंधवा में दिनेश गंज एकता संगठन द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर मॉडल का पंडाल बनाया है जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। बता दें कि यह पंडाल अनंत चौदस तक रहता है जिसे मध्य प्रदेश के साथ साथ महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग देखने आते हैं।
ये भी पढ़ें –भगवान बना गुरु ,छात्र के इलाज में लगा रहा अपनी वेतन
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन 15 से 20 हज़ार लोग इसे देखने आ रहे हैं इस वर्ष पूरे मध्य भारत का यह सबसे भव्य पंडाल है इसके साज सज्जा पर बड़ी मात्रा में पैसा खर्च किया गया है 11000 मीटर कपड़ा 7000 बांस दो ट्रक थर्माकोल और मुरादाबाद से विद्युत सज्जा का सामान बुलाया गया है कोलकाता के 20 कलाकारों ने डेढ़ महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया है जो देखने में काफी खूबसूरत प्रतीत होता है दिनेश गंज एकता संगठन द्वारा प्रतिवर्ष भव्य पंडाल के रूप में कुछ-कुछ कलाकृति बनाई जाती है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते है।
ये भी पढ़ें –ओपी चौधरी पर ‘आप’ पार्टी का आरोप- बहस की चुनौती देकर शामिल न होना आरोप को स्वीकृति देना
ज्ञात हो कि इस गणेश पंडाल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर के नक्शे की कलावती उतारी गई है जिसे कलकत्ता के कलाकारों ने डेढ़ माह के अथक परिश्रम से तैयार किया है। इस पंडाल के बारे में एक खास बात यह भी है कि यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल है इसे बनाने का उद्देश्य यह है कि प्रभु राम हमारे इष्ट देव हैं और अयोध्या में भी जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो यही हमारी जनता एवं नेता गणों से प्रार्थना कर रहे हैं।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


