महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए

महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए

महाराष्ट्र में औद्योगिक तेल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; छह पकड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 11, 2021 2:04 pm IST

ठाणे, 11 अप्रैल (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने औद्योगिक तेल चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पनवेल शहर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से पांच परिवहन कंपनियों के मालिक हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात पलासपे के एक ढाबे के पास छापा मारा और शनिवार को तेल टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तेल टैंकर और चार कारों को जब्त कर लिया है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में