आगरा में बालिका से गैंगरेप, तीन हिरासत में

आगरा में बालिका से गैंगरेप, तीन हिरासत में

आगरा में बालिका से गैंगरेप, तीन हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 18, 2021 4:50 pm IST

आगरा, 18 जुलाई (भाषा) आगरा में 12 साल की बालिका के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और बालिका का मेडिकल कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र के एक इलाके में रविवार को 12 साल की बालिका को पड़ोसी युवक ने घर पर बुलाया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ बालिका से सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बालिका रोते हुए अपने घर पहुंची, उसने परिजनों इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मुनिराज ने बताया कि पुलिस ने बालिका के साथ सामूहि बलात्कार करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।

भाषा सं अमित

अमित


लेखक के बारे में