छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को छत से नीचे फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को छत से नीचे फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार
मऊ (उप्र) 24 अक्टूबर (भाषा) मऊ जिले के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में एक नाबालिग लड़की को उसके मुहल्ले के तीन युवक उठाकर छत पर ले गये और कथित तौर पर छेड़खानी करने लगे । बाद में उसके शोर मचाने पर लड़कों ने उसे छत के नीचे फेंक दिया ।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम हुई इस घटना में छत से फेकने से लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले- अगर UP की तरह पंजाब सरकार रेप पीड़िता के परिजनों …
मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पुलिस को पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी से मुहल्ले के रहने वाले तीन युवकों ने छेड़खानी की फिर उसके साथ मार पीट कर छत से नीचे गिरा दिया। इसी के आधार पर परिजनों द्वारा तीन युवकों को मुकदमे में दर्ज कराया गया उनको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस ने बताया कि वलीदपुर मुहल्ले में रहने वाली एक लड़की (करीब 15 साल) अपने घर जा रही थी कि रास्ते मे ही मुहल्ले के रहने वाले शकील , शकील का भतीजा जुनैद और एक अन्य युवक मिलकर उसे छत पर ले गये और उसके साथ मे छेड़खानी की और फिर शोर मचाने पर उसको छत से फेंक दिया ।
ये भी पढ़ें- कोरोना काल में बंद हुआ कोचिंग सेंटर, तो संचालक ने बना डाला जुए का अ…
घुले ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, लड़की का इलाज आजमगढ़ के अस्पताल में चल रहा है ।

Facebook


