राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, क्रिटिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, क्रिटिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, क्रिटिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 3, 2020 2:35 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक स्थिति में है, लखनऊ के मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इस बात की सूचना दी है। राज्यपाल लालजी टंडन को क्रिटिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है ।

ये भी पढ़ें:मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध, बीजेपी कार्यालय में ही धरने पर बैठे विधायक समर्थक

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुरुआती पड़ताल में डॉक्टरों को पेशाब में संक्रमण का पता चलने पर इलाज शुरू किया गया। जांच के दौरान राज्यपाल के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया था।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ​कल आएंगे 10वीं बोर्ड के परिणाम, कल 12 बजे होंगे घोष…

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com