Amazon Cargo Plane Crash: लैंडिग के दौरान बेकाबू हुआ विमान, देखते रनवे से बाहर निकलते ही टकराया वाहनों से, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Amazon Cargo Plane Crash: लैंडिग के दौरान बेकाबू हुआ विमान, देखते रनवे से बाहर निकलते ही टकराया वाहनों से, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Amazon Cargo Plane Crash | Photo Credit: AI
- विमान और वाहनों की टक्कर
- 5 लोगों की मौत
- कई लोग अस्पताल में भर्ती
मियामी: Amazon Cargo Plane Crash अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से बाहर निकल गया। इसके बाद विमान ने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और फिर उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। (Miami International Airport accident) मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से आया यह विमान अपराह्न करीब दो बजे यहां उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Amazon Cargo Plane Crash उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो अन्य लोगों को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मियामी के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में, जिनसे विमान टकराया।
मियामी-डेड बचाव अग्निशमन प्रमुख रे जडाल्ला ने बताया कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं छा गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे, जबकि कुछ लोग कारों के अंदर फंसे हुए थे। एजेंसी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति एक वाहन के नीचे फंस गया था। इस हादसे के कारण मियामी के व्यस्त हवाई अड्डे पर दोपहर के समय उड़ानें भी रोक दी गईं। जडाल्ला ने बताया कि हादसे के कई घंटे बाद भी विमान से ईंधन का रिसाव हो रहा था, जिससे दमकलकर्मी निपटने में जुटे थे।
यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया विमान
यह उड़ान नॉर्थ कैरोलाइना स्थित मालवाहक विमानन कंपनी 21 एयर द्वारा संचालित की गई थी। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, 32 साल पुराने बोइंग 767 विमान को मूल रूप से यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया था। इसने दो दशक से अधिक समय तक कई विमानन कंपनियों के लिए उड़ान भरी, जिसके बाद 2015 में इसे मालवाहक विमान में बदल दिया गया।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह जांच के लिए मियामी में एक टीम भेज रहा है। इस टीम का नेतृत्व बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी करेंगी। अमेजन ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी जांच में सहयोग के लिए तैयार है। कंपनी ने कहा, ‘‘हमें यह जानकर बेहद दुख हुआ कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घटना में पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों, उनके प्रियजनों और इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।’’
Plane overruns runway and crashes in Miami while en route from San Juan, with injuries reported pic.twitter.com/vr8AsXDMoo
— Instablog9ja (@instablog9ja) September 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: जहरीली शराब का खेल… मौत का ‘मेल’! सागर में हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत, आखिर कौन है इस घटना का जिम्मेदार?
- Jitan Ram Manjhi Health Update: मोदी सरकार के इस मंत्री की बिगड़ी तबीयत, एम्स के ICU में चल रहा इलाज, डेंगू होने की आशंका
- Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Facebook


