जबलपुर: कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत गोयल टीएमटी कंपनी जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेन फॉरेस्ट गार्डन की सौगात देने जा रही है. ये रेन फॉरेस्ट गार्डन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के ठीक बाहर बनाया जाएगा जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा, पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने गोयल टीएमटी द्वारा बनवाए जा रहे रेन फॉरेस्ट गार्डन की जगह का दौरा किया और इसे कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत किया गया एक अच्छा प्रयास बताया, आपको बतादें कि इस तरह की सुविधा लंदन में रेलवे स्टेशनों पर होती है, इस अनोखे गार्डन को रेन फॉरेस्ट गार्डन इसलिए नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कुदरती पेड़ पौधों के साथ, पेड़ों के आकार के कुछ ऐसे स्ट्रक्चर भी लगाए जाएंगे जो बारिश के पानी को स्टोर करके गार्डन में सिंचाई करने और फिर ग्राऊंड वॉटर लेवल बढ़ाने का काम करेंगे. गार्डन में बैठकर यात्री अपने फोन चार्ज करने के साथ ही पौधों की छाया में बैठकर आराम कर सकते हैं.