Reported By: Jitendra Soni
,Pathalgaon News /Image: IBC24 File
Pathalgaon News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में IBC24 की खबर का असर देखने को मिला है। सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंडल संयोजक पद से इस्तीफा देने वाले परमानंद पैकरा (Parmanand Paikra) को प्रशासन ने मंडल संयोजक (Mandal Sanyojak Removed) पद से हटा दिया है। इस संबंध आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Pathalgaon News कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परमानंद पैकरा को उनकी मूल पदस्थापना संस्था पूर्व माध्यमिक शाला छेराघोघरा में शिक्षक पद पर वापस भेजा गया है। वहीं, पत्थलगांव मंडल संयोजक का प्रभार मनीष कुमार पैकरा (Manish Kumar Paikra) को सौंपा गया है, जो वर्तमान में कांसाबेल विकासखंड के चोंगरीबहार आश्रम में अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि परमानंद पैकरा (Pathalgaon News) ने सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसकी खबर IBC24 ने प्रमुखता से प्रसारित की थी। खबर के प्रसारण के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।