नानी के घर रंगरलिया मना रही थी नातिन, पकड़ी गई तो दोनों ने कर दिया नानी का कत्ल

नानी के घर रंगरलिया मना रही थी नातिन, पकड़ी गई तो दोनों ने कर दिया नानी का कत्ल

नानी के घर रंगरलिया मना रही थी नातिन, पकड़ी गई तो दोनों ने कर दिया नानी का कत्ल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 19, 2018 5:18 am IST

राजनांदगांव में क़त्ल की बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है।यहां जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांकेतरा में बीएससी की छात्रा ने अपनी नानी का क़त्ल करके, घर में ही दफना दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन पुलिस ने शक़ के आधार पर जब लड़की से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

  

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 10 माइंस प्रोटेक्ट वाहन उड़ा चुके हैं नक्सली

दरअसल आरोपी अनीता देवांगन नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसका गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन उसकी नानी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद दोनों मिलकर उनका क़त्ल कर दिया। 

 

ये भी पढ़े- मैदान पर ढोलक, मंजीरा लेकर पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, जसगीत गाकर जताया विरोध

उसके बाद 17 मार्च की सुबह आरोपी ने लालबाग थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके घर देर रात दो अज्ञात व्यक्ति घुस आए और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसकी डंटे से पिटाई की और उसकी 55 वर्षीया नानी महतरीन बाई को उठा ले गए। युवती की इस बात पर पुलिस को शक हुआ, क्योंकि घर में लूट की वारदात हुयी ही नहीं थी। बाद में कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने सच कबूल कर लिया और घर में छिपाए हथियार और महिला को दफ़्न करने वाली जगह का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस नो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में