रायपुर के कैम्पियन स्कूल में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज
रायपुर के कैम्पियन स्कूल में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज
रायपुर। पूरा देश महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार और अपराध की घटनाओं से उबल रहा है। देशभर में घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसके बाद भी न तो लोगों की मानसिकता में बदलाव आ रहा है और ना ही वारदातों में कमी देखी जा रही है। बच्चियों पर हो रहे अपराध से अब राजधानी भी अछूती नहीं रही, गुरुवार को ऐसी ही घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। मामला विधानसभा ओवर ब्रिज के पास स्थित कैम्पियन स्कूल का है।
यह भी पढ़ें – पूर्व मेयर विजय पांडेय का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस
बुधवार की सुबह स्कूल में पढ़ने गई सात साल की बच्ची से छेडछाड की घटना हुई। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब बच्ची की मां ने स्कूल से घर आने पर उसके कपड़े बदले, तो उसमें खून के धब्बे नजर आए, तो पूछताछ में बताया कि स्कूल यूनिफार्म पहने किसी ने उसके साथ गलत किया है, और उसके प्राइवेट कपड़े फेक दिए। परिजनों ने फौरन मामले की जानकारी विधानसभा पुलिस को दी, पुलिस ने भी फौरन मामले में एक्शन लिया और स्कूल जाकर कैम्पियन स्कूल के प्राचार्य समेत अन्य लोगों से पुछताछ की और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे लेकिन कोई ठोस सुबुत पुलिस के हाथ नही लगे। हालांकि इस घटना से स्कूल प्रबंधन इंकार कर रहा है और ऐसा होने पर कठोर कार्रवाई की बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में उड़ रही विकास की चिड़िया, सीएम ने कहा- पता नहीं भूपेश कौन से नंबर का चश्मा पहनते हैं
पुलिस ने बताया कि विधानसभा इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 7 साल की बेटी का उन्होंने विधानसभा ओवरब्रिज के पास कैम्पियन स्कूल की पहली क्लास में दाखिला करवाया है। बुधवार को अक्षय तृतीया का शुभ दिन होने के कारण पहले दिन ही बेटी स्कूल गई थी, उस दौरान किसी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। बच्ची के परिजनों ने विधानसभा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द से जल्द आरोपी को तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस प्राचार्य से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


