स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्यकर्मियों के फैसले को बताया गलत, वीडियो संदेश जारी कर हड़ताल वापसी की अपील

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्यकर्मियों के फैसले को बताया गलत, वीडियो संदेश जारी कर हड़ताल वापसी की अपील

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्यकर्मियों के फैसले को बताया गलत, वीडियो संदेश जारी कर हड़ताल वापसी की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 19, 2020 4:06 am IST

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हड़ताल जाने पर अमादा स्वास्थ्यकर्मियों के फैसले को गलत बताया है।  वीडियो संदेश जारी कर हड़ताल वापसी की अपील की है। सिंहदेव ने कहा है कि सरकार नियमितिकरण का वादा पूरा करेगी। हड़ताल पर जाने में गंभीर रोगी परेशान होंगे। यह सेवा का, न की हड़ताल का समय है। 

पढ़ें- मुर्शिदाबाद, प.बंगाल, एर्नाकुलम और केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA की छापेमारी में कई गिरफ्तार

बता दें कि प्रदेश के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कोरोना संकट के बीच आज शनिवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इन कर्मचारियों में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो अपलोड कर स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि मैं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सभी संविदा कर्मियों से निवेदन करना चाहता हूं, मैंने सुना है कि आप लोगों का निर्णय है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का।

पढ़ें- कांग्रेस ने APMC एक्ट खत्म करने का किया था वादा, मो…

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, MYH अस्पताल के अधीक्षक को शोक..

आज जब हम कोविड के संक्रमण से जूझ रहे हैं और गंभीर स्थिति में छत्तीसगढ़ है, मुझे लगता है कि यह समय नहीं था हड़ताल में जाने का। आपकी बातें हैं, आपकी मांगे हैं, स्वभाविक है वो आपको लगेगा यह जायज है। हम लोगों ने भी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के सभी विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, संविदा कर्मचारियों के संबंध में उल्लेख किया है और उस बात को छोड़ा नहीं है। 


लेखक के बारे में