जबलपुर मुख्यपीठ में होगी नरोत्तम मिश्रा से जुडे पेड न्यूज मामले की सुनवाई
जबलपुर मुख्यपीठ में होगी नरोत्तम मिश्रा से जुडे पेड न्यूज मामले की सुनवाई
संसदीय कार्य मंत्री डॅा. नरोत्तम मिश्रा से जुडी पेड न्यूज मामले की सुनवाई अब मुख्यपीठ जबलपुर में होगी। दरसअल जबलपुर में लगी एक जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने डॅा. मिश्रा और याचिकाकर्ता राजेंद्र भारती को गुरूवार को नोटिस जारी किए थे। जिसमें 11 जुलाई तक जवाब मांगा गया था। इस बीच मुख्यपीठ के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार को डॅा. मिश्रा के अधिवक्ता जसनीत सिंह होरा ने एक आवेदन देकर ग्वालियर बैंच में प्रचलित याचिका को मुख्यपीठ में ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी। इस पर मुख्यपीठ ने ग्वालियर में लगी याचिका को जबलपुर में सुनवाई के आदेश जारी किए है। अब दोनों ही मामलों में 11 जुलाई को जबलपुर में चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता की बैंच में होगी।

Facebook


