चचेरे भाई बहन की मिली लाश ,पुलिस को ऑनर किलिंग की शंका
चचेरे भाई बहन की मिली लाश ,पुलिस को ऑनर किलिंग की शंका
रतलाम। बाजना थाने के ग्राम डाबर में दो नाबालिगो की मौत अब सस्पेंस बन गई है | परिजनो ने तालाब के किनारे ही दोनों शवो का अंतिम संस्कार कर दिया , मामला ऑनर किलिंग से जुड़ने की भी आशंका है | सोशल मीडिया में फोटो सामने आने पर बजाना पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी |
ये भी पढ़ें –रोजगार गांरटी आॅफिस बना बिल्ली का आशियाना
बता दें कि ग्राम डाबर में चचेरे भाई बहन के शव तालाब में मिले थे | लेकिन हैरानी की बात ये की पुलिस को बिना बताए, परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया | 15 साल की कविता डोडिय़ार और 16 साल के अंतू डोडिय़ार के शव, गांव के बाहर के तालाब में मिले थे। सोमवार रात से दोनो गायब थे और गुरूवार को उनकी लाश तालाब से मिली थी, दोनों एक ही जाति , गोत्र के थे एवं आपस मे रिश्तेदार थे । जिसक से बाद परिजनो ने तालाब के किनारे ही दोनों शवो का अंतिम संस्कार कर दिया | जिसके बाद फारेंसिक एक्सपर्ट्स ने चिता की राख के सेम्पल जांच के लिए भेजे है | बहरहाल मामला ऑनर किलिंग से जुड़ने की भी आशंका है | दोनों की मौत के बाद अब बाजना थाना पुलिस इस रहस्य को सुलझाने के लिए दोनो प्रेमियो की चीता की राख खंगाल रही है। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है |
ये भी पढ़ें –हाईकोर्ट ने किया संपत्ति कर बढ़ाने के फैसले को रद्द, आयुक्त ने की थी 50 फीसदी की बढ़ोतरी
टीआई आनंद भाभोर का कहना है कि हमें व्हाट्सप्प पर जानकारी मिली थी की ग्राम डाबर में दो लड़का लड़की डूब गए है उनकी मृत्यु हो गई है उस व्हाट्सप्प के आधार पर हमने वह तस्दीक की तो घटना सही पाई गई उसके बाद उनके परिजनों से पूछा तो उन्होंने बोला की लड़का लड़की डूब गए थे बहुत ज्यादा डेथ बॉडी सड़ गयी थी तो वही तालाब के किनारे दोनों को वही जला दिया।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


