‘पिता की मौत के बाद धनी सेठ की बेटी गरीबों को मुफ्त बांट रही जमीन’, ऐसी अफवाह सुनते ही उमड़ी भीड़, जानिए फिर क्या हुआ

'पिता की मौत के बाद धनी सेठ की बेटी गरीबों को मुफ्त बांट रही जमीन', ऐसी अफवाह सुनते ही उमड़ी भीड़, जानिए फिर क्या हुआ

‘पिता की मौत के बाद धनी सेठ की बेटी गरीबों को मुफ्त बांट रही जमीन’, ऐसी अफवाह सुनते ही उमड़ी भीड़, जानिए फिर क्या हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 14, 2020 3:05 pm IST

मुम्बई: मुम्बई के विक्रोली इलाके में गरीबों को मुफ्त जमीन देने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग एक खाली सरकारी भूखंड के समीप इकट्ठा हो गये । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया लेकिन वे अब भी मुफ्त जमीन पाने की आस में आस-पास रूके हुए हैं।

Read More: ‘विधायक तुँहर दुआर’ अभियान के तहत विधायक विकास उपाध्याय ने किया वार्डों में जनसम्पर्क, लोगों की समस्याएं सुनकर किया निदान

शहर और समीप के ठाणे एवं नवी मुम्बई की महिलाओं और बच्चों समेत 500 से अधिक लोग पिछले 20 दिनों से विक्रोली के टैगोर नगर में जेवीएलआर लिंक रोड पर कई एकड़ में फैले सरकारी भूखंड पर इकट्ठा हैं। विक्रोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने बांस, कपड़े और अन्य सामग्री से अपने अपने लिए 300-400 वर्ग फुट के भूखंड की पहचान भी करने लगे।

Read More: कल से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं होगी ऑनलाइन क्लासेस, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने लिया फैसला

अधिकारी ने बताया कि दरअसल अफवाह फैली थी कि सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। ऐसी भी अफवाह फैली कि एक धनी व्यक्ति की बेटी हाल ही में गुजरे अपने पिता की याद में गरीबों को मुफ्त जमीन दे रही है। उन्होंने बताया कि लेकिन जब बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी), पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में पता चला तब वे वहां गये और उन्होंने शनिवार एवं रविवार को इन लोगों तथा उनके सामानों को हटाया।

Read More: बेमौसम बारिश ने खींची किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें, खुले में रखा धान भीगा, तापमान में आयी गिरावट

अधिकारी का कहना है कि पिछले 20 दिनों में बीएमसी तीन बार लोगों को उस जगह से हटा चुकी है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं है और जमीन से लगी सड़क पर जमा हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से कुछ लोगों को थाने लेकर भी आयी और उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे अब भी नहीं सुन रहे हैं। अधिकारी के अनुसार विक्रोली पुलिस को अबतक बीएमसी, जिलाधिकारी या महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए किसी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

Read More: मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय में कई छात्र कोरोना पॉजिटिव, क्लास लगाने से नए बैच के 26 में से 11 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

इस बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अफवाह तब फैलने लगी जब पिछले महीने प्राधिकरण के अधिकारियों ने संबंधित भूखंड के समीप के खेतान कंपाउंड से करीब 18 झुग्गियां तोड़ दीं। उन्होंने बताया कि हालांकि कुछ स्थानीय नेताओं के कथित हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने खाली कराये गये लोगों को खेतान कंपाउंड पर फिर से झुग्गियां बना लेने को कह दिया था। अधिकारी के अनुसार उसके बाद इन्हीं लोगों ने अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों को बताया कि सरकार खाली भूखंड पर झुग्गियां लगाने दे रही है।

Read More: असम, बिहार सहित इन 5 राज्यों में 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार : सर्वे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"