आवास की समस्या झेल रहे सैकड़ों पुलिसकर्मी, जर्जर मकानों के कारण थाने में बने गार्ड रूम में परिवार सहित रहने को मजबूर

आवास की समस्या झेल रहे सैकड़ों पुलिसकर्मी, जर्जर मकानों के कारण थाने में बने गार्ड रूम में परिवार सहित रहने को मजबूर

आवास की समस्या झेल रहे सैकड़ों पुलिसकर्मी, जर्जर मकानों के कारण थाने में बने गार्ड रूम में परिवार सहित रहने को मजबूर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 25, 2020 2:22 pm IST

कोरिया। जिले में पुलिस कर्मियों को आवास की समस्या के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 700 पुलिस कर्मी पदस्थ हैं, इनमें से कई पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग के जर्जर भवनों में रहना पड़ रहा है तो कई पुलिस कर्मी किराये में मकान लेकर रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे सिंधिया, बोले- यहां आकर इंसान को राष्ट्र सेवा के…

बात करें मनेन्द्रगढ़ सब डिवीजन की तो कोटाडोल जनकपुर और मनेन्द्रगढ़ थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों को ज्यादा परेशानी हो रही है । जिले के सुदूर कोटाडोल थाने में पुलिस आवास की कमी के चलते यहां पदस्थ पुलिस कर्मियों को थाने में ही परिवार सहित रहना पड़ रहा है। थाने में पदस्थ एक एसआई एस के कंवर आरक्षक और महिला आरक्षक कोटाडोल थाने में ही बने स्टोर रूम गार्ड रूम और विश्राम गृह में परिवार के साथ रहने को मजबूर है। थाने के पास बना बैरक अनुपयोगी हो गया है ।

ये भी पढ़ें: खुशी की खबर! पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 66,550 लोग …

पुलिस कर्मियों ने शासन की स्पंदन योजना को लेकर होने वाली बैठक में अपनी समस्या भी बताई है। पुलिस आवासों की कमी को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय को जर्जर हो चुके भवनों की जानकारी देकर नए भवनों के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: अनलॉक 4.0 में इन चीजों को खोलने की मिल सकती है अनुमति, मिले सुझावों…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com