सड़क हादसे में पति-पत्‍नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्‍नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्‍नी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 17, 2020 2:56 pm IST

उन्‍नाव, 17 अक्‍टूबर ( भाषा) उत्तर प्रदेश में उन्‍नाव जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में हुसैननगर चौराहे के पास शनिवार दोपहर खड़े डंपर में टकराने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार लखनऊ के थाना छितवापुर क्षेत्र के निवासी विष्णु गुप्त (30) अपनी पत्नी राखी (28) संग मोटरसाइकिल से कानपुर स्थित तपेश्‍वरी मंदिर में अपने रिश्‍तेदार के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार को रास्‍ते में हुसैननगर मोहल्ला के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े डम्पर में घुस गए। हादसा इतना जबर्दस्त था कि विष्णु एवं उसकी पत्नी राखी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में