रायपुर की स्मार्ट पहल, कचरे के निपटारे के लिए नई तकनीक अपनाने वाला देश का पहला शहर

रायपुर की स्मार्ट पहल, कचरे के निपटारे के लिए नई तकनीक अपनाने वाला देश का पहला शहर

रायपुर की स्मार्ट पहल, कचरे के निपटारे के लिए नई तकनीक अपनाने वाला देश का पहला शहर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 15, 2018 7:43 am IST

रायपुर नगर निगम ने कचरे से निपटने के लिए नई तैयारी कर ली है। इस बार निगम जिस मशीन का उपयोग करने जा रहा है वह देश में पहली बार इस्तेमाल की जा रही है। असल में निगम ने नए प्रकार की अंडर ग्राउंड डस्टबीन और हाइड्रॉलिक मशीन मंगाई है, उपरी तौर पर जमीन के बाहर डस्टबीन का मुंह दिखाई देता है जबकि इसका केबिन जमीन से लगभग सात फीट की गहराई तक होता है। वहीं डस्टबीन की सफाई की बात करें तो इसके लिए 30 लाख रुपए कीमत की हाइड्रालिक मशीन मंगाई गई है, जो छोटे से लीवर से चलती है एक बार डस्टबीन को मशीन में लगी क्रेन से जोड़ने के बाद कचरा कांपेक्टर में पलट दिया जाता है।

यह भी पढ़ें – पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 28 से ज्यादा घायल, 4 गंभीर

मशीन में लगे हाइड्रालिक क्रसर कचरे पर कई टन वजन का दबाव बनाकर उसे इकट्ठा कर लेते हैं, मशीन की देरखेर के प्रभारी अभिषेक बताते हैं की ऐसे ही एक मशीन अपने कांपेक्टर में 12 टन तक कचरा जमा कर सकती है। निगम ने शहर भर में अभी तक कुल 30 डस्टबीन लगा दिए हैं, जबकि हाइड्रालिक कांपेक्टर मशीन की संख्या बढ़ाने के लिए आर्डर दिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में