छत्तीसगढ़ में आईएएस इधर से उधर, दीपक सोनी रायपुर जिला पंचायत के नए सीईओ
छत्तीसगढ़ में आईएएस इधर से उधर, दीपक सोनी रायपुर जिला पंचायत के नए सीईओ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। जारी सूची के मुताबिक नीलेश कुमार महादेव सीईओ जिला पंचायत रायपुर को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संचालक और दीपक सोनी को रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।
इसी तरह दिव्या उमेश मिश्रा से उप सचिव श्रम विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, उनके पास उप सचिव पीएचई का प्रभार यथावत रहेगा। वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी विश्वेस कुमार को उपसचिव स्वास्थ्य की जवाबदारी दी गई है। श्रीमती पुष्पा सोनी उप सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखें सूची
छत्तसीगढ़ में IAS फेरबदल!#Chhattisgarh pic.twitter.com/Qf4oVIWIva
— IBC24 (@IBC24News) May 2, 2018
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


