Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: पेट्रोल 2.27 और डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, कीमतों में कमी करने के बाद यहां की सरकार ने कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा
Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: पेट्रोल 2.27 और डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, कीमतों में कमी करने के बाद यहां की सरकार ने कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा
Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: पेट्रोल 2.27 और डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, कीमतों में कमी करने के बाद यहां की सरकार ने कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा / Image: AI Generated
- सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए
- पाकिस्तान में पेट्रोल 2.27 रुपये प्रति लीटर सस्ता
- डीजल के दाम में 3.56 रुपये प्रति लीटर की कटौती
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: ताबडड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता सरकार की ओर आस लगाए देख रही है कि त्योहारों से पहले कुछ राहत मिले। जबकि इसके उलट दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने आम जनता के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने का आदेश जारी किया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज से ही लागू कर दिए गए हैं।
पेट्रोल 2 और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर सस्ता
Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: पाकिस्तान सरकार के पेट्रोलियम डिविजन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.27 रुपए प्रति लीटर कटौती की गई है। जबकि डीजल के रेट में 3.56 रुपए कमी देखने को मिली है। कीमतों में गिरावट के बाद एक लीटर पेट्रोल 389.03 और डीजल 404.97 हो गया है। त्योहारों से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता के लिए कमी किसी सौगात से कम नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.02 रुपए की बढ़ोतरी की थी और डीजल की कीमत में 3.59 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिर दिखी तेजी
बात करें अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तो ब्रेंट फ्यूचर्स 1320 GMT तक 1.68 डॉलर या 1.6% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हो गए, जबकि सत्र की शुरुआत में ये 15 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 94.10 डॉलर प्रति बैरल पर था, जिसमें 1.69 डॉलर या 1.8% की वृद्धि हुई।
ट्रंप के बयान के बाद बदले समीकरण
वहीं, पेट्रोलियम डिवीज़न ने कहा कि कीमतों में यह संशोधन वैश्विक घटनाक्रमों, जिसमें प्लैट्स दरों, प्रीमियम और आकस्मिक खर्चों में बदलाव के चलते आवश्यक हो गया था। इस बीच, सोमवार को तेल की कीमतों में लगभग 2% की वृद्धि हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संघर्ष को सुलझाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान के शांति समझौते को खारिज कर दिया।
पिछले 4 दिन में कितना बदले ईंधन के रेट
| तारीख | पेट्रोल (PKR/लीटर) | डीजल/HSD (PKR/लीटर) | कब कितना रेट बदला |
|---|---|---|---|
| 25 सितंबर | 389.28 | 412.12 | पेट्रोल 0.84 रुपये सस्ता, डीजल 1.93 रुपये सस्ता |
| 26 सितंबर | 391.30 | 408.53 | पेट्रोल 2.02 रुपये महंगा, डीजल 3.59 रुपये सस्ता |
| 27 सितंबर | 391.30 | 408.53 | कोई बदलाव नहीं |
| 28 सितंबर | 391.30 | 408.53 | कोई बदलाव नहीं |
| 29 सितंबर | 389.03 | 404.97 | पेट्रोल 2.27 रुपये सस्ता, डीजल 3.56 रुपये सस्ता |
ये भी पढ़ें
- Bhilai Steel Plant Scrap Case: BSP स्क्रैप चोरी मामले में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच को दी मंजूरी…अब तक 19 आरोपी गिरफ्त में
- CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Facebook


