छत्तीसगढ़ दौरे पर IB चीफ राजीव जैन, सुकमा CRPF और पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
छत्तीसगढ़ दौरे पर IB चीफ राजीव जैन, सुकमा CRPF और पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
नक्सलियों के खिलाफ बस्तर में चलाए जा रहे ज्वाइंट ऑपरेशन का जायजा लेने और जवानों को मोटिवेट करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ राजीव जैन और एडिशनल ज्वाइंट डायरेक्टर सुकमा पहुंचे। शनिवार सुबह सुबह विशेष विमान से रायपुर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से वे सुरक्षा बलों के आला अफसरों के साथ सुकमा पहुंचे। वहां उन्होंने सभी अफसरों के साथ नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। IB चीफ के साथ CRPF के IG, CRPF के DIG, बस्तर IG, सुकमा के SP और कलेक्टर, दंतेवाड़ा के DIG, सुकमा के DIG समेत दूसरे अधिकारी हेलीपैड से सीधे शबरी नगर में स्थित CRPF सेकंड बटालियन के हेड क्वार्टर पहुंचे। जहां करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इस दौरान सुकमा अभिषेक मीणा ने ऑपरेशन से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में फोर्स को लेकर तालमेल और दूसरे कई पहलुओं पर भी बात हुई। IB चीफ राजीव जैन ने सुकमा कलेक्टर और एसपी से अलग से भी बात की। सुरक्षा कारणों से ये खुलासा नहीं किया गया कि बैठक के बाद IB चीफ कहां गए, लेकिन बताया जा रहा है कि वे ऑपरेशन में लगी टीमों के साथ भी गए।

Facebook


