रायगढ़ पहुंचा IBC24 जनकारवां, लोगों से बताई समस्याएं

रायगढ़ पहुंचा IBC24 जनकारवां, लोगों से बताई समस्याएं

रायगढ़ पहुंचा IBC24 जनकारवां, लोगों से बताई समस्याएं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 11, 2017 12:45 pm IST

 

छत्तीसगढ़ जनकारवां आज रायगढ़ की जनता की आवज बना, आईबीसी की जनचौपाल में लोगों ने रायगढ़ के स्थानीय मुद्दे और समस्याओं करे जनप्रतिनिधियों के सामने रखा और उनके कार्यकाल पर सवाल उठाए। वहीं चैपाल में मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर तीखे आरोप लगाए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार के विकास के वादे झूठे है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा की यदि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में काम किया होता तो देश आज कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में नहीं बढ़ रहा होता। वहीं इससे इतर आम लोगों के अपने मुद्दे बुलंद करते हुए पानी, सड़क, गंदगी और गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों की तरफ जनप्रतिनिधियों का ध्यान खिंचने की कोशिश की। वहीं महिलाओं ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा, स्कूली शिक्षा को लेकर एक स्थानीय ने कहा की यहां शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है यहां के बच्चों का क्या भविष्य है सरकार को बताना चाहिए। विपक्ष हमलावर रहा तो वहीं सरकार की नुमाइंदगी कर रहे स्थानीय विधायक बचाव करते नजर आए।


लेखक के बारे में