प्रदेश को नई उड़ान देने वाली हर बेटी पर मुझे गर्व है- डॉ रमन सिंह
प्रदेश को नई उड़ान देने वाली हर बेटी पर मुझे गर्व है- डॉ रमन सिंह
इस बार छत्तीसगढ़ में बाल मेले का आयोजन बड़े ही धूम धाम से हो रहा है।इस आयोजन में जिले भर के करीब 60 नोडल के तहत आने वाले निजी स्कूल में पढ़ने वाले आरटीआई के बच्चे हिस्सा लेंगे। आज बाल दिवस के मौके पर दुर्ग में बाल मेले का आयोजन किया गया है. ये मेला रविशंकर स्टेडियम में आयोजित होगा. इस मेले में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.इस मेले स्थल को बाल दिवस की थीम पर ही तैयार किया गया है। इस मेले में अलग-अलग स्कूलों के करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और कई संगठन भी शामिल होंगे. सीएम रमन सिंह यहां विभिन्न संगठनों के बच्चों से भी मुलाकात करेंगे.मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने टवीटर अकॉउंट से प्रदेश के होनहार बच्चो के लिए खास संदेश दिया है .
#ChildrensDay के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ की इन होनहार बेटियों का वीडियो आपसे शेयर कर रहा हूँ. अपने ख़्वाबों से प्रदेश को नई उड़ान देने वाली हर बेटी पर मुझे गर्व है. pic.twitter.com/R0MPb8hrRc
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 14, 2017
बाल मेले के माध्यम से राइट टू एजुकेशन के तहत प्रवेश पाए हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा सकेंगी. बाल मेले में शामिल होने वाले बच्चों के लिए पीने का पानी, खाना, नाश्ता, डॉक्टरों के एक दल और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आए.इस मेले में ‘प्रयास’ और दूसरी संस्थाओं के बच्चों से सीएम रमन सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू मिलेंगी.

Facebook


