छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 21, 2021 9:51 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगेगी। कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी, अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ें: झूठ बोले इसलिए राहुल गांधी को हुआ कोरोना, बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार: कैलाश विजयवर्गीय

बता दें कि इसके पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि राज्यों में फ्री वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार पैसा दे, क्योंकि वह पैसा जनता का ही है। गौरतलब है कि देश में 18 प्लस के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की घोषणा बीते दिन केंद्र सरकार ने की थी, जिसका ज्यादातर दलों और राज्य सरकारों ने स्वागत किया था। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर आशंका भी जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें: ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष से …

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा से राज्य में लोगों ने राहत महसूस की है, इस फैसले से वैक्सीनेशन को बढ़ावा भी मिलेगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com