अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 की मौत, 18 घायल

अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 की मौत, 18 घायल

अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 की मौत, 18 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 23, 2021 3:32 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में शनिवार को एक वाहन के 400 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि जिले के तोरनमल हिल स्टेशन से दस किलोमीटर दूर खड़की घाट के पहाड़ी रास्तों पर यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुयी । उन्होंने बताया कि घटना के समय वाहन में 24 लोग सवार थे और इनमें से अधिकतर श्रमिक थे । पुलिस के अनुसार वाहन अच्छी स्थिति में नहीं था ।

Read More: MP में संग्राम…किसान, कानून और कांग्रेस! कांग्रेस के प्रदर्शन को BJP ने बताया ’पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा’

नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने पीटीआई भाषा को बताया कि घाट इलाके से गुजरते हुये यह घटना हुयी । उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में से सात की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी ।

Read More: नगरीय प्रशासन विभाग में बंपर तबादले, देखिए सूची

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज नंदूरबार सदर अस्पताल एवं तोरनमल के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को पांच -पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार मरने वाले सभी लोग धडगांव तहसील के आदिवासी थे ।

Read More: वादों की पड़ताल…कितने पूरे, कितने अधूरे! आखिर 2 साल बाद कांग्रेस को अपने चुनावी वादों की याद क्यों आई?

बयान में कहा गया है, ‘‘इस हादसे में घायल हुये लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी ।’’ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नंदुरबार के जिला अभिभावक मंत्री के सी पडवी तथा जिला प्रशासन से बातचीत की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Read More: विद्याचरण शुक्ल चौक के नाम से जाना जाएगा OCM चौक, सीएम बघेल ने किया लो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"