Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को नोंच-नोंचकर मार डाला, पूरे गांव में दहशत का माहौल
Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में दहशत
Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को नोंच-नोंचकर मार डाला, पूरे गांव में दहशत का माहौल /image: Social Media
- कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत
- घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
- वन विभाग ने लोगों से घर से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की
कांकेर। Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालुओं (Kanker Bear Attack) ने उत्पात मचा कर रखा है। क्षेत्र में लगातार भालुओं की मौजूदगी की खबर सामने आ रही थी कि इसी बीच भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हमले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
इलाके में दहशत का माहौल
Kanker Bear Attack मिली जानकारी के अनुसार, मरकाटोला गांव में भालू ने दो ग्रामीणों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चे की मौत के बाद मादा भालू आक्रमक हो गई और 3 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताए जा रहे है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल के आस-पास के ग्रामीण डरे सहमें है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद है। लोगों में भारी नाराजगी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chhattisgarh Bear Attack News बताया जा रहा है भालू अब भी गांव के नजदीक मौजूद है, जिससे ग्रामीणों की जान को खतरा है। वन विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है और कहा कि जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। कहीं भी भालुओं की मौजूदगी का पता लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
ये भी पढ़ें
- MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी आफत की बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें Weather Report, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook


