Congress dissolves Departments and Cells: कांग्रेस ने अचानक भंग की पूरे प्रदेश की विभाग और प्रकोष्ठ इकाई.. AICC ने जारी किया आदेश, आप भी पढ़ें

कांग्रेस ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

Congress dissolves Departments and Cells: कांग्रेस ने अचानक भंग की पूरे प्रदेश की विभाग और प्रकोष्ठ इकाई.. AICC ने जारी किया आदेश, आप भी पढ़ें

Congress dissolves Departments and Cells || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: August 5, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: August 5, 2026 2:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग।
  • संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया।
  • आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

भोपाल: दतिया उप चुनाव में मिली करारी हार प्रदेश भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को दतिया जिला इकाई को भंग कर दिया था। (Congress dissolves Departments and Cells) वही कांग्रेस ने भी इसी तरह का बड़ा कदम उठाया है और पार्टी के विभाग और प्रकोष्ठो को भंग कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या लिखा है आदेश में?

दरअसल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया है कि, “पार्टी के निर्देशों एवं संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों एवं उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भाजपा का तंज,कहा, ‘पद की लगेगी बोली’

वही कांग्रेस के इस फैसले पर राज्य की भाजपा इकाई ने तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि, कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चल रही है। विभाग, प्रकोष्ठों को भंग करना इस बात का प्रमाण है कि, कांग्रेस को अपने नेताओं कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है। (Congress dissolves Departments and Cells) उन्होंने आगे कहा कि, जैसे संगठन सृजन अभियान में पदों को लेकर बोलियां लगी, महंगी गाड़ियां देकर पद लिए गए, इसी तरह से अब प्रकोष्ठ और विभागों की बोली लगेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद

लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown