भाजपा नेता विजय अग्रवाल के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा

Ads

भाजपा नेता विजय अग्रवाल के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा

  •  
  • Publish Date - February 7, 2018 / 07:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

रायगढ़ जिले के पूर्व विधायक व भाजपा नेता विजय अग्रवाल के घर व दफ्तर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। टीम के सदस्यों ने सुबह सुबह ही उनके दफ्तर और घर में अचानक दबिश दी। टीम की लीड बिलासपुर रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर श्री सेवगांवकर कर रहे हैं। जबकि जांच टीम में बिलासपुर व रायपुर के अलावा भोपाल के एक्सपर्ट भी बुलाए गए है।

अंबिकापुर और जगदलपुर एयरपोर्ट तैयार, बस DGCA से लाईसेंस की दरकार

दरअसल पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के बेटे भरत अग्रवाल का कोल ट्रांसपोर्टेशन का काम है। भरत अग्रवाल भारत कोल ट्रांसपोर्ट नाम से कंपनी चलाने के अलावा सराईपाली में कोलवाशरी का संचालन भी करता है। बताया जाता है कि इसके अलावा परिवार के सदस्यों की अलग अलग नामों से 25 से अधिक कंपनियां काम कर रही है।

भारतमाला प्ररियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में बनेगी 670 कि.मी फोरलेन सड़क

सभी के नाम पते एक होने की वजह से कंपनी इनकम टैक्स विभाग की राडार में आई है जिसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में स्पेशल सेल का गठन कर टीम ने एक साथ कंपनी के रायगढ़, सराईपाली कोलवाशरी के साथ साथ मुंबई स्थित दफ्तर में भी दबिश दी है। जांच टीम में 40 से अधिक सदस्यों के होने की खबर है। हालांकि अब तक मामले में किसी भी तरह की गड़बडियों की पुष्ट खबर इंकम टैक्स के अधिकारियो ने नहीं दी है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24