CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात /image: AI Generated
रायपुर। CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने बिलासपुर और जांजगीर चांपा के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़के डूब गई है। कालोनियों के घरो में जलभराव हो गया है। वही मौसम विभाग ने फिर बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर (Raipur Weather) में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है। इस दौरान IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।
CG Me Barish Today जिले में मानसून के दौरान 1 जून से 22 जुलाई 2026 तक 493.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 700.5 मिमी, बलौदाबाजार में 626 मिमी, लवन 508.9मिमी, भाटापारा में 476.6 मिमी, पलारी में 455.5 मिमी,कसडोल 449.6 मिमी, सुहेला 417 मिमी, सिमगा में 404.8 मिमी एवं सोनाखान 399.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4438.6 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 493.2 मिमी है।
CG Me Barish Today कवर्धा जिले में एक जून से आज तक 271.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 297.2 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 219.0 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 250.7 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 199.2 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 232.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 186.0 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 412.3 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 374.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 22 जुलाई की स्थिति में पिछले 24 घंटे में जिले में 30.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 55.7 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 39.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 23.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 16.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 35.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 22.5 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 29.7 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 23.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
रायगढ़ जिले में 22 जुलाई तक 416.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 63.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 584.7 मिली मीटर, पुसौर में 454.4, खरसिया में 374.2, घरघोड़ा में 247.9, तमनार में 602.2, लैलूंगा में 349.6, मुकडेगा में 292.1, धरमजयगढ़ में 241, छाल में 467 एवं कापू में 553.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें