सरकार लाने जा रही ऐसा नियम, जल्द लागू होगा एक देश, एक ड्राइविंग लाइसेंस

सरकार लाने जा रही ऐसा नियम, जल्द लागू होगा एक देश, एक ड्राइविंग लाइसेंस

सरकार लाने जा रही ऐसा नियम,  जल्द लागू होगा एक देश, एक ड्राइविंग लाइसेंस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: June 29, 2019 4:18 pm IST

नई दिल्लीः सड़क परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दरअसल सरकार ने पूरे देश में एक ही प्रारूप, फॉन्ट और लेआउट वाले ड्राइविग लाइसेंस लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में भारत सरकार ने मोटर वाहन संशोधन विधेयक को भी मंजूरी दे दी है जिसे अब इस बिल को केवल संसद के ऊपरी सदन (राज्य सभा) में पारित होना बाकी है। वहीं, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा में दिए गए एक जवाब में ड्राइविंग लाइसेंस के यूनिवर्सल फारमेट के बारे में बताया।

Read More: Watch Video: वृद्धाश्रम का उद्घाटन कर मंत्री कवासी लखमा ने कही ऐसी बात, सुनकर नम हो गई लोगों की आंखें

बता दें अभी तक हर राज्य के परिवहन विभाग द्वार ड्राइविंग लाइसेंस का अलग प्रारूप और फाॅंट इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते दूसरे राज्यों की पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने में परेशानी होती है। वहीं, अलग-अलग प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस होने के चलते फर्जीवाड़ा का भी खतरा बना रहता है। रकार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आधार-लिंकिंग को अनिवार्य बनाने की योजना बना रही है जिसके बाद फर्जी लाइसेंस पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

Read More: जमानत मिलने के बाद भी नहीं हुई विधायक आकाश विजयवर्गीय की रिहाई, जानिए क्या है वजह

यह विधेयक में सरकार ने ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के लिए कड़ा जुर्माना देने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा इस संशोधन के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आधार-लिंकिंग को अनिवार्य बनाने की भी योजना बनाई गई है।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/ntzDffnAXbE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"