IBC24 के ऑपरेशन गंदी नजर का असर, कैमरे में क़ैद मनचलों पर कार्रवाई

IBC24 के ऑपरेशन गंदी नजर का असर, कैमरे में क़ैद मनचलों पर कार्रवाई

IBC24 के ऑपरेशन गंदी नजर का असर, कैमरे में क़ैद मनचलों पर कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 3, 2017 6:51 am IST

इंदौर। IBC24 के ऑपरेशन गंदी नज़र.का बड़ा असर हुआ है। IBC24 के कैमरे में क़ैद हुए मनचलों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। IBC24 के खुलासे के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। दरअसल भोपाल गैंग रेप के बाद पुलिस, प्रशासन और सरकार ने दावा किया. कि उनकी तरफ से पूरी सख्ती बरती जा रही है. पर इस दावे में कितनी सच्चाई है.

 

ये भी पढ़ें- फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हमने ये जानने के लिए प्लान किया एक स्टिंग ऑपरेशन.जिसका नाम रखा ऑपरेशन गंदी नज़र । इस स्टिंग ऑपरेशन को दिखाने के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज लेने हमारे भोपाल दफ्तर पहुंची।

 

ये भी पढ़ें- जबलपुर में मेट्रो सिटी बस में छात्रा से रेप की कोशिश

 

 

पुलिस ने IBC24 के कैमरे में कैद हुए मनचलों के फुटेज लिए हैं। अब इन फुटेज के आधार पर पुलिस मनचलों की शिनाख्त करेगी। पुलिस ने ये भी कहा है, कि मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि फिर कोई लड़की. शहर की सड़कों पर छेड़छाड़ का शिकार ना हो। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में