लॉकडाउन को लेकर निर्देश जारी, बंद रहेंगी सब्जी-फल की दुकान, शहर में वाहन नहीं चलेंगे, घर में ही मनाई जाएगी होली

लॉकडाउन को लेकर निर्देश जारी, बंद रहेंगी सब्जी-फल की दुकान, शहर में वाहन नहीं चलेंगे, घर में ही मनाई जाएगी होली

लॉकडाउन को लेकर निर्देश जारी, बंद रहेंगी सब्जी-फल की दुकान, शहर में वाहन नहीं चलेंगे, घर में ही मनाई जाएगी होली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 20, 2021 10:33 am IST

इंदौर/ भोपाल /छिंदवाड़ा। इंदौर में रविवार के लॉकडाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं, धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, इस दौरान पीएससी परीक्षा के प्रतिभागियों के आवागमन पर छूट रहेगी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट से यात्रियों का आना जाना जारी रहेगा। शहर में परिवहन सेवा बन्द रहेगी ।

ये भी पढ़ें: Lockdown 2021: लॉकडाउन फिर से लगेगा? आहट से ही दहशत…

इसके अलावा शहर के बाहर जाने वाली बसों का संचालन हो सकेगा, सब्जी और फल की दुकान बंद रहेगी। सुबह 10 बजे तक दूध का वितरण हो सकेगा और पेट्रोल पंप, राशन दुकान, मेडिकल स्टोर सहित आवश्यक सेवाएं खुली रहेगी। कलेक्टर ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:  रविवार को लॉकडाउन ! पुलिस ने की तैयारी, चप्पे-चप्पे…

उधर राजधानी भोपाल में भी रविवार को लॉकडाउन को लेकर बैठक आयोजित की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में कलेक्टर, डीआईजी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे, रविवार को लॉकडाउन के दिन ढाई हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, 80 से अधिक चेक पाउंट पर सख्ती होगी, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गस्त करेंगे। लापरवाह लोगों पर अधिकतम जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता ओपी चौधरी का बयान, 24 महीने में एक-एक बे…

छिंदवाड़ा में बढ़ते कोरोना के मामलों पर कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि इस बार घर पर ही होली होगी। व्यापारियों की सहमति से रविवार को बंद रहेगा, वैक्सीनेशन बढ़ाया जा रहा है और टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com