उज्जैन। वो जब इस दुनिया में नहीं आया था। कोख में था, तभी से मां की आंखों में उसके लिए सपने सजने शुरू हो गए। अपने खून और अपने दूध से सींचकर मां ने बेटे की जिंदगी संवारी। बेटा बड़ा होकर IPS बन गया। फिर एक रोज वर्दीवाला बेटा मां को लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। यहां मां-बेटे की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। लेकिन रियल लाइफ स्टोरी का असली मोड़ इसके तीन महीने बाद आया।
पढ़ें- ई-टेंडरिंग घोटालार: पूर्व मंत्री के निज सहायक के घर में ईओडब्ल्यू न…
देखें वीडियो-
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/kw6AsNSTLcY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
आंसुओं से भीगे चेहरे, जज्बात के उमड़ते ज्वार, लिपटकर.. टूटकर मिलने और हिचकियों में अटक-अटककर आते अल्फाज़ ये तस्वीरें, बेरहम और लंबी जुदाई के बाद मोहब्बत के मिलन की है। एक मां से बेटे के मिलने की हैं ये तस्वीरें उज्जैन से करीब 14 किलोमीटर दूर सेवाश्रम नाम के वृद्धाश्रम की हैं। जहां तारा जोशी नाम की ये बुजुर्ग महिला करीब तीन महीने से रह रही थी। तारा जोशी का बेटा गुजरात कैडर का IPS अविनाश जोशी है। करीब तीन महीने पहले जब वो अपनी मां के साथ महाकाल दर्शन के लिए आया, तो उसे इसी वृद्धाश्रम में छोड़ गया था। उसने कुछ मजबूरियां और मुसीबतों का हवाला दिया। लेकिन मां को यकीन था कि उसका बेटा एक दिन लौटकर उसे लेने के लिए आएगा।
पढ़ें- रात में चेकिंग पर निकले एसपी, ड्यूटी से नदारद रहने वाले 7 पुलिसकर्म…
तीन महीने तक तारा जोशी पूरे आश्रम की मां बनकर रही। कविता सुनाकर वो आश्रम के बच्चों को खाना खिलाती थी। आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल को जब तारा मां के बेटे के IPS होने का पता चला, तो उन्होंने उससे संपर्क किया जिसके बाद अविनाश आश्रम पहुंचा और मां को साथ ले गया।जाने कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि IPS होने के बावजूद बेटे को अपने सिर से मां के आंचल को दूर करना पड़ा। लेकिन जुदाई के बाद मां और ममता के मिलन में बहे इन आंसुओं ने सारे गिले-शिकवे धो दिए।
पढ़ें- देखते ही देखते धराशाई हो गया दो मंजिला मकान, फटी रह गईं सबकी आंखें….
सरे राह युवक युवती का अपहरण
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/7HL5gof4PGY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>