पालघर के दहानू में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, कोई हताहत नहीं

Ads

पालघर के दहानू में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 12:35 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 12:35 PM IST

पालघर, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान, जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कदम के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र दहानू तालुका के गंजद इलाके के आसपास था।

अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र पहले से ही भारी बारिश से प्रभावित है और अचानक भूकंप के झटके से जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा हो गई।

पालघर जिले के दहानू और तलासरी क्षेत्रों (दुंडलवाड़ी) में पहले भी कई बार कम तीव्रता वाले झटके महसूस किए जाते रहे हैं। हालांकि, शनिवार को आए भूकंप के झटके से पहले काफी समय से कोई भूकंप नहीं आया।

कदम ने कहा, ‘अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन हर घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा है।’

भाषा

प्रचेता गोला

गोला