6 आईपीएस इधर से उधर, जैन बने साइबर सेल के एडीजी
6 आईपीएस इधर से उधर, जैन बने साइबर सेल के एडीजी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 6 आईपीएस को इधर से उधर किया है। आईपीएस मुकेश जैन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद ये नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
जारी सूची के तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मुकेश जैन को राज्य साइबर सेल का एडीजी बनाया गया है। वहीं रवि गुप्ता को एडीजी लोकायुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह साजिद फरीद शापू को आईजी विसबल पुलिस मुख्यालय और विवेक राज सिंह को सिवनी के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विनीत खन्ना को पिछले आदेश में संशोधन करते हुए छतरपुर एसपी यथावत रखा गया है। वहीं प्रशांत खरे को सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल के रुप में पदस्थ किया गया है।
देखिए सूची

बता दें कि इससे पहले 8 मई को ही 18 आईपीएस के तबादले किए गए थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


